प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित 

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित

आवेदन की अन्तिम तिथि 31 जुलाई

बहराइच 07 जून। जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. खालिद ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 18 वर्ष से कम आयु के उन मेधावी बच्चों, जिन्होंने वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि प्राप्त की हो। ऐसे बच्चों की प्रतिभा एवं उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने हेतु भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कार हेतु ऑनलाइन नामांकन/सिफारिशें भारत सरकार के पोर्टल पर 01 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ की जा चुकी हैं तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

श्री खालिद ने जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों/शैक्षणिक संस्थानों/सामाजिक संगठनों से अपेक्षा की है कि अपने विभाग अथवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य अथवा विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले बालक-बालिकाओं का चिन्हांकन करते हुए उनकी सूचना एक सप्ताह के भीतर कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, बहराइच को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे पात्र बच्चों का पंजीकरण प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु कराया जा सके।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः