एबीवीपी बहराइच की नवीन नगर कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन: डॉ. अमृता मिश्रा नगर अध्यक्ष व हर्षित जायसवाल बने नगर मंत्री
बहराइच। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की बहराइच नगर इकाई का शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पुनर्गठन किया गया। स्थानीय स्तर पर आयोजित संगठनात्मक बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. अमृता मिश्रा को नगर अध्यक्ष और हर्षित जायसवाल को नगर मंत्री नवनिर्वाचित किया गया।
नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित डॉ. किशुन वीर ने सभी पदाधिकारियों की सहमति से निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक तरीके से नवीन नगर इकाई कार्यकारिणी की घोषणा की।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसमें मुख्य रूप से अभाविप के प्रांत खेलो भारत संयोजक नित्या पाठक, विभाग संगठन मंत्री अंकुल राठौर, जिला संयोजक देवाशीष एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी और संगठन के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दिलाया।
देवाशीष ने कहा, “हमारी नवनिर्वाचित नगर कार्यकारिणी बहराइच के द्वारा हर कॉलेज और शैक्षिक संस्थानों में छात्रों की समस्याओं (जैसे प्रवेश परीक्षक शुल्क परिणाम को लेकर मुखर होकर काम करेगी। छात्रों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।