वैश्य समाज एसोसिएशन, बस्ती की आवश्यक बैठक सम्पन्न

बस्ती वैश्य समाज एसोसिएशन, बस्ती की एक आवश्यक बैठक सन्तोष कुमार जायसवाल जिला अध्यक्ष बस्ती के निवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक कामनी जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया।जिसमें संगठन में जुड़नें एवं संगठन के कार्यों की चर्चा की गयी साथ समाज में अपनें संगठन के कार्यों की रूपरेखा तैयार की गयी।राष्ट्रीय अध्यक्ष कामनी जायसवाल ने कौशल जायसवाल,नगर बाजार,विकास खण्ड-बहादुरपुर, बस्ती को जनपद बस्ती के बस्ती-सदर तहसील का अध्यक्ष मनोनीत किया और कहा कि जल्द ही जनपद बस्ती के संगठन में अन्य पदाधिकारियों का गठन किया जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से गोपेन्द्र अग्रहरी(एडवोकेट),रामविलास गुप्ता,अशोक जायसवाल,विनोद गुप्ता,रत्नाकर गुप्ता,राजीव गुप्ता,शंकर गुप्ता,शिव शंकर गुप्ता,ओम प्रकाश गुप्ता,राजेश जायसवाल, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।