हनुमानगढ़ी के महंत भीम दास के मार्गदर्शन में होगा आयोजन,
महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। विश्व कल्याण, पर्यावरण रक्षा और सनातन धर्म की प्रगाढ़ता के उद्देश्य से जनपद अमेठी के महमदपुर में आगामी 1 जून से 7 जून तक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होने जा रहा है। पुरुषोत्तम मास की पावन तिथियों में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सात दिवसीय पांच कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। यह जानकारी अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा अयोध्या में बुलाई गई एक प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि यह पूरा आयोजन हनुमान गढ़ी उज्जैनिया पट्टी के महंत भीम दास जी के पावन मार्गदर्शन एवं अगुवाई में संपन्न होगा। वृंदावन के आचार्य मिथलेश मिश्र करेंगे कथा रसपान पत्रकारों से बात करते हुए महंत भीम दास ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विश्व का कल्याण और हमारे पर्यावरण की रक्षा करना है। उन्होंने सभी धर्मपरायण श्रद्धालुओं से इस अनुष्ठान में शामिल होने का आह्वान किया है। आयोजन में वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य श्री मिथलेश मिश्र के श्रीमुख से संगीतकार श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा। प्रेस वार्ता में ये रहे उपस्थित इस महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता के दौरान महंत भीम दास जी, कथावाचक आचार्य मिथलेश मिश्रा, एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गौतम, अयोध्या अध्यक्ष शैलेंद्र अवस्थी, कार्यक्रम के मुख्य यजमान कुंवर विनय सिंह तथा शैलेश मिश्र सहित बड़ी संख्या में सहयोगी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।