14 जून को बहराइच में होगा अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

14 जून को बहराइच में होगा अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

 

बहराइच। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में उ0प्र0 जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आगामी 14 जून, रविवार को भव्य “अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह” आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर रविवार को हिन्दी मीडिया सेंटर, चौक बाजार में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शादाब हुसैन ने की तथा संचालन जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता ने किया।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे पत्रकार एकता, सम्मान और संवाद का ऐतिहासिक आयोजन बनाने का संकल्प लिया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित पत्रकारों, मीडिया विशेषज्ञों, सामाजिक हस्तियों एवं विभिन्न जनपदों से जुड़े पत्रकार प्रतिनिधियों को आमंत्रित किए जाने की जानकारी दी गई।

बैठक के दौरान प्रदेश में बढ़ रही पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता expressed करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर एकजुट रहने की बात कही गई।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। खान-पान व्यवस्था की जिम्मेदारी गुलशन अवस्थी, रितेश मलिक, रियाज अहमद एवं पंकज जायसवाल को दी गई, जबकि माल्यार्पण व्यवस्था का दायित्व अशोक पाठक व अवांकित श्रीवास्तव तथा बैज व्यवस्था की जिम्मेदारी जगत मलिक एवं संजय अग्रवाल को सौंपी गई।

बैठक में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लगभग दो सौ पत्रकारों को पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए रोली चंदन लगाकर अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र एवं हाथ घड़ी भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर अजमल शाह, अवांकित श्रीवास्तव, अनवार खाँ मोनू ,महेश गुप्ता ,

मो. समीर खान (नानपारा), सचिन श्रीवास्तव, अशोक कुमार पाठक (बाबागंज), वीरसेन वर्मा, शकील अहमद, सलीम आजाद, मोहम्मद आशिक अली, छोटेलाल वर्मा, रोहित श्रीवास्तव, नसीम रिजवी, सीताराम, युसुफ, जगत मलिक, रितेश मलिक, रमेश कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।