एसवीएसयू में खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

 

इंडियन पैरा ओलंपिक शूटर निहाल सिंह ने विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित।
दो दिन में 300 से अधिक स्टाफ और विद्यार्थियों ने दो दर्जन से अधिक मुकाबलों में लिया हिस्सा।

पलवल, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी,4 अप्रैल : इंडियन पैरा ओलंपिक शूटर निहाल सिंह ने कहा कि सकारात्मक दिमाग और स्वस्थ शरीर सफलता के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। युवा नए-नए स्किल जीवन में जरूर सीखें। वह शनिवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की वार्षिक खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट वितरित किए और उनका उत्साहवर्धन किया। जाने-माने शूटर निहाल सिंह ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि यदि जीवन में सफलता चाहिए तो ज्ञान को अर्जित कीजिए। खेल निदेशक डॉ. मनी कंवर सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर कुलवंत सिंह, उप कुलसचिव डॉ. ललित शर्मा और प्राचार्य सतेंद्र सौरोत ने मुख्य अतिथि निहाल सिंह को विश्वविद्यालय की ओर से सम्मानित किया।
खेल निदेशक डॉ. मनी कंवर सिंह ने बताया कि दो दिन चली इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में सौरभ की टीम ए प्रथम और कृष की टीम सी द्वितीय रही। कबड्डी में टीम ए प्रथम, टीम डी द्वितीय और टीम बी तीसरे स्थान पर रही। शतरंज की महिला श्रेणी में बीटेक की शाइना प्रथम, पीएचडी स्कॉलर तमन्ना द्वितीय बीटेक की श्यामा तीसरे स्थान पर रही। पुरुष श्रेणी में प्रथम स्थान पर तनुज शर्मा, द्वितीय स्थान पर जतिन और तृतीय स्थान पर पीयूष तोमर रहे। शतरंज की स्कूल श्रेणी में ललित प्रथम, सचिन द्वितीय और कृष्ण तृतीय रहे। स्टाफ श्रेणी में डॉ. मोहित श्रीवास्तव प्रथम, वैभव राघव द्वितीय और संदीप मलिक तृतीय रहे। महिला स्टाफ श्रेणी में डॉ. सविता शर्मा प्रथम, शालिनी नासा द्वितीय और डॉ. दीप्ति तृतीय स्थान पर रही।
कैरमबोर्ड छात्र वर्ग में अर्पिता वर्मा प्रथम, शिवम द्वितीय और भविष्य शर्मा तृतीय रहे। बैडमिंटन सिंगल (लड़कियाँ) वर्ग में गुन अग्रवाल प्रथम, अनुष्का चौधरी द्वितीय और दीपांशी तृतीय रही। बैडमिंटन डबल (लड़कियाँ) वर्ग में गुन अग्रवाल एवं नीजू प्रथम, अनुष्का चौधरी एवं तमन्ना द्वितीय और सोनिया एवं श्रुति तीसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन सिंगल (लड़के) वर्ग में
तनमय प्रथम, हर्ष द्वितीय और दीपक तृतीय रहे।
बैडमिंटन डबल (लड़के) कपिल एवं देव भारद्वाज प्रथम गौरव एवं हर्ष द्वितीय तथा दीपक एवं अरविंद तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल वर्ग में बैडमिंटन सिंगल में जिया प्रथम, फाल्गुनी द्वितीय और सुनाक्षी तृतीय रही।
बैडमिंटन सिंगल (लड़के) स्किल स्कूल विवेक प्रथम, पुरुषोत्तम द्वितीय, भूमित तृतीय, बैडमिंटन डबल (लड़के) स्किल स्कूल वर्ग में पुरुषोत्तम एवं विवेक प्रथम, अनंत एवं यश द्वितीय भूमित एवं कृष्णा तृतीय रहे। स्टाफ सिंगल श्रेणी में सतीश प्रथम, संदीप द्वितीय और नरेश तृतीय रहे। बैडमिंटन सिंगल फैकल्टी/स्टाफ (महिला) श्रेणी में डॉ. सविता प्रथम, ज्योति द्वितीय और डॉ. दीप्ति तृतीय रहे। बैडमिंटन डबल फैकल्टी/स्टाफ (पुरुष) वर्ग में सतेंद्र सौरोत एवं संदीप की जोड़ी प्रथम, डॉ. मोहित श्रीवास्तव एवं सतीश की जोड़ी द्वितीय तथा आदित्य उदय सिंह एवं डॉ. तेजेन्द्र सिंह की जोड़ी तृतीय रही।
बैडमिंटन डबल्स फैकल्टी/स्टाफ (महिला) श्रेणी में
प्रथम स्थान डॉ. सविता एवं डॉ. श्रुति गुप्ता की जोड़ी ने तथा द्वितीय स्थान प्रभा एवं सुरभि की जोड़ी ने हासिल किया। रितु राणा एवं डॉ. दीप्ति की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। टेबल टेनिस सिंगल (लड़कियाँ) कनिष्का ने प्रथम, अनुष्का चौधरी ने द्वितीय और रेवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस सिंगल (लड़के) वर्ग में आयुष सिंगला प्रथम, आयुष मंगला द्वितीय विभाग और गौरव तृतीय रहे। पूल टेबल फैकल्टी/स्टाफ (पुरुष) वर्ग में करण प्रथम, अक्षय द्वितीय और हिमांशु तृतीय रहे।
पूल टेबल फैकल्टी/स्टाफ (महिला) वर्ग में शालिनी नासा प्रथम, डॉ. सविता द्वितीय और डॉ. दीप्ति तृतीय रही। सौ मीटर दौड़ में अनुष्का प्रथम, दीपांशी द्वितीय और काजल तृतीय स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में सुमित प्रथम, गर्व द्वितीय और देव तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल श्रेणी में आराध्य प्रथम, दीपक द्वितीय और भूमित तृतीय रहा। शोर्ट पुट में श्लोक प्रथम, हरीश और राघव संयुक्त रूप से द्वितीय और सचिन तृतीय रहे। लड़कियों के वर्ग में निजू प्रथम, काजल द्वितीय और अनुष्का तृतीय रही।
विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट वितरित करते इंडियन पैरा ओलंपिक शूटर निहाल सिंह।