कुरुक्षेत्र में गीता परिवार द्वारा सहस्त्र गीता कंठनाद कार्यक्रम के सफल आयोजन पर धन्यवाद बैठक आयोजित

 

पानीपत, प्रमोद कौशिक 4 अप्रैल : आज उत्तरांचल प्रभारी मीनाक्षी गुप्ता जी की अध्यक्षता में सहस्त्र गीता कंठनाद भव्य कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न हेतुआयोजित धन्यवाद सभा अत्यंत गरिमामयी एवं सफल रही। इस अवसर पर उन सभी समर्पित व्यक्तियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया जिनके अथक प्रयास, समर्पण और सकारात्मक सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता ने गुरुदेव जी के आशीर्वाद के साथ सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद, आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्येक सदस्य की भूमिका सराहनीय रही। सभी के सामूहिक प्रयास, अनुशासन एवं उत्साह ने सहस्त्र गीता कंठनाद को एक नई ऊंचाई प्रदान की। सभी गीता सेवियों एवं सहभागियों का योगदान प्रेरणादायक रहा, जिसने पूरे कार्यक्रम को ऊर्जा और उद्देश्य से भर दिया। श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता ने अपने प्रेरणादाई शब्दों में कहा कि भविष्य में भी हम सभी ने गीता परिवार के कार्य को ऑफलाइन माध्यम, बाल संस्कार शिविरों के माध्यम से समाज के हर कोने तक पहुंचाना है। सभी गीता सेवियों को राज्य स्तर,जिला स्तर,पर उनकी भूमिकाओं के अनुसार कार्य वितरण किया गया। सभी गीता सेवियों ने भी विश्वास दिलाया कि वह सब इस कार्य को बड़ी तल्लीनता व लग्न से करेंगे। गीता परिवार ,पानीपत के सभी गीता सेवियों ने श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता जी का‌ पुष्प गुच्छ व शाॅल भेंट कर उनका हार्दिक नंदन अभिनंदन किया। सभी गीता सेवियों ने उनके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व के लिए विशेष धन्यवाद किया और कहा इनके निर्देशन से ही यह आयोजन सुचारू रूप से सम्पन्न हो सका। इनका प्रेरणादायक नेतृत्व सभी गीता सेवियों के लिए मार्गदर्शक है। सभा में हर्षोल्लास का माहौल रहा।
सभी गीता सेवियों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग, समर्पण और उत्साह बना रहेगा तथा हम सभी मिलकर आगे भी ऐसे कार्यकर्मो को नई दिशा प्रदान करेंगे।