पूर्व सैनिकों का नववर्ष एवं होली मिलन समारोह संपन्न, आईएएस प्रखर शुक्ल रहे मुख्य अतिथि
बस्ती। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बस्ती द्वारा कप्तानगंज क्षेत्र के एक मैरज हाल में नव वर्ष एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों व क्षेत्रीय लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह के मुख्य अतिथि आईएएस अधिकारी प्रखर शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व सैनिकों का देश की सेवा में योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को नव वर्ष एवं होली की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम का आयोजन परिषद के महामंत्री कैप्टन दिनेश सिंह के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि नव वर्ष होली मिलन जैसे कार्यक्रम पूर्व सैनिकों को एक मंच पर लाकर आपसी संबंधों को और सुदृढ़ करते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं जिससे माहौल पूरी तरह उत्सव मय बना रहा। इस मौके पर करनाल के मिश्रा जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय, कर्नल एके पांडे चंद्रशेखर कप्तान दिनेश सिंह कर्नल डीके सिंह ओंकार मिस अनिल यादव प्रभाकर त्रिपाठी आशुतोष सिंह संदीप कुमार सिंह धनंजय चौधरी दिलीप पाल बृजेश यादव नरेंद्र बहादुर सिंह दिलीप यादव सहित समारोह में परिषद के पदाधिकारी सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।