नगर पंचायत गायघाट गाना में श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन भक्तों की उमड़ी भीड़

नगर पंचायत गायघाट गाना में श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन भक्तों की उमड़ी भीड़

 

बस्ती। नगर पंचायत गायघाट गाना स्थित शिक्षा शक्ति सदन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के दौरान अयोध्या से पधारे कथावाचक पंडित आचार्य रमोज वत्स जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भक्तों को धर्म, भक्ति और सत्कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कथावाचक ने श्रीकृष्ण-सुदामा चरित्र, भक्तों के प्रति भगवान की करुणा और सच्ची भक्ति के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति सच्ची आस्था और सेवा भाव रखने वाले भक्तों पर सदैव प्रभु की कृपा बनी रहती है। इसी बीच अचार्य हरिहर प्रसाद सोमनाथ ऋतुराज पाठक कमलेश शास्त्री द्वारा मुख्य यजमान कुशलावती त्रिपाठी को विधि विधान से पूजन अर्चन कराया गया कथा के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भावविभोर होकर कथा का श्रवण करते रहे और भगवान के जयकारों से वाता रहा। कार्यक्रम के अंत में भगवान की आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर बालकृष्ण त्रिपाठी पिंटू हरि कृष्ण त्रिपाठी अजय कुमार पांडे ईओ गायघाट,बिट्टू मिश्रा सभासद नितेश गौतम, सभासद गुरुदेव पूर्व प्रधान, इंद्रपाल त्रिपाठी,अनिल दुबे ब्रह्मदेव यादव, नितेश श्रीवास्तव सभासद राजू सोनी सभासद जगदीश सोनकर सभासद दिलीप पांडे, मनोज श्रीवास्तव सुधाकर पांडे मनीष पांडे,प्रमोद पांडे नीरज त्रिपाठी रामकुमार मिश्र विमल मिश्रा पवन मिश्रा आलोक त्रिपाठी रजनीश त्रिपाठी अमरजीत यादव विजय अग्रहरी नगर पंचायत गायघाट गाना सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।