समाजसेवी कमलेश वर्मा ने छात्रवृत्ति में सफल आठ मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

समाजसेवी कमलेश वर्मा ने छात्रवृत्ति में सफल आठ मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

 

बस्ती। कप्तानगंज ब्लॉक क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल भरु ग्राम पंचायत भरु के आठ मेधावी विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) में सफलता हासिल कर क्षेत्र और जनपद का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर समाजसेवी कमलेश वर्मा ने विद्यालय पहुंचकर सभी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के जिन विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता प्राप्त की है उनमें आदर्श शिवेंद्र राघवेंद्र वर्मा शोभित शिव चौहान शिवा आदर्श निषाद और पवन शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों ने 9 नवंबर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रतिभाग किया था, जिसका परिणाम 1 मार्च को घोषित हुआ।

परिणाम घोषित होने के बाद समाजसेवी कमलेश वर्मा ने विद्यालय पहुंचकर जनपद टॉपर छात्र आदर्श को शील्ड और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, जबकि अन्य सात सफल विद्यार्थियों को अंगवस्त्र और पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की ।

समाजसेवी कमलेश वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

इस अवसर पर अध्यापक रजनीश यादव, अध्यापक महादेव वर्मा, अध्यापक दिव्यांश लाल श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश चौधरी सहित कई अभिभावक और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।