वैश्व बन्धु की एक आवश्यक बैठक हुई सम्पन्न 

वैश्व बन्धु की एक आवश्यक बैठक हुई सम्पन्न

 

बस्ती । वैश्व बन्धु (मोदनवाल समाज बस्ती) की एक आवश्यक बैठक श्रीस्वीट्स अस्पताल चौराहे पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 15 मार्च 2026 को पं0 अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में होने वाले वार्षिर्कोत्सव, होली मिलन एवं परिचय समारोह कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गयी। इस सम्बन्ध में मीडिया प्रभारी आनन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिता, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। समारोह में अधिक से अधिक लोगों को प्रतिभाग करने की अपील की गयी।

बैठक में शिवाजी मोदनवाल, सुशील मोदनवाल, अरूण मोदनवाल, जीतेन्द्र मोदनवाल, राजेन्द्र मोदनवाल, विनीत मोदनवाल, आनन्द मोदनवाल, चन्द्रकेत मोदनवाल, धर्मेन्द्र मोदनवाल, संदीप मोदनवाल, अमन मोदनवाल, विवेकानन्द मोदनवाल सहित तमाम मोदनवाल समाज के लोग उपस्थित रहे।