अयोध्या सपा महानगर उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव ने दी होली व रमजान की बधाई, गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने का आह्वान

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव ने आगामी रंगों के पर्व होली और इबादत के मुकद्दस महीने रमजान को लेकर जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अयोध्या की ऐतिहासिक साझा संस्कृति का जिक्र करते हुए जनता से आपसी प्रेम, सुख-समृद्धि और अटूट भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। मीडिया को जारी अपने संदेश में श्रीचंद यादव ने कहा कि अयोध्या की धरती हमेशा से ही सौहार्द की मिसाल रही है। श्री चंद यादव ने कहा होली आपसी गिले-शिकवे मिटाकर एक-दूसरे को गले लगाने का त्योहार है, तो वहीं रमजान आत्म-संयम और मानवता की सेवा का संदेश देता है। हमें इन दोनों अवसरों पर जाति-पाति और मजहब की दीवारों को गिराकर एक-दूसरे की खुशियों में शरीक होना चाहिए। हमारा भाईचारा ही हमारी असली ताकत है।शांति और मर्यादा की अपील
सपा नेता ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे त्योहारों के उत्साह में मर्यादा का ध्यान रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि त्योहारों की असली चमक तभी होती है जब समाज का हर तबका खुद को सुरक्षित और आनंदित महसूस करे। श्रीचंद यादव ने अंत में ईश्वर और अल्लाह से प्रार्थना की कि यह समय सभी जनपद वासियों के जीवन में नई उमंग, तरक्की और खुशहाली लेकर आए और हमारी ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ और अधिक मजबूत हो।