समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रोजा इफ्तार का आयोजन, मुल्क में अमन-चैन के लिए मांगी दुआ

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के प्रदेश व्यापी आह्वान और आपसी भाईचारे की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रविवार को सपा कार्यालय ‘लोहिया भवन’ में भव्य रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ और सपा महानगर व अयोध्या विधानसभा इकाई के संयुक्त संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। साझा संस्कृति और भाईचारे का संदेश इफ्तार के समय रोजेदारों ने खजूर और फल खाकर अपना रोजा खोला। इसके बाद सामूहिक रूप से देश की तरक्की, खुशहाली और आपसी सौहार्द के लिए दुआएं मांगी गईं। इफ्तार के तुरंत बाद टाटशाह मस्जिद के नायब इमाम हाफिज मोहम्मद शादाब ने नमाज अदा कराई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना इबादत और संयम का महीना है। उन्होंने कहा रोजा इफ्तार केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी साझा संस्कृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इसमें सभी धर्मों के लोग एक साथ बैठकर प्रेम का संदेश देते हैं। हमारे मुस्लिम भाई पूरे महीने कठिन तपस्या करते हैं और देश में शांति बनी रहे, इसके लिए प्रार्थना करते हैं।दिग्गजों का जमावड़ा
कार्यक्रम में अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया, जबकि विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। पार्टी के प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि इस मौके पर पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी, सांसद प्रतिनिधि हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, रियाज अहमद टेनी, राकेश पांडे और पूर्व पार्षद फरीद कुरैशी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुख्य रूप से उपस्थित रहे । मोहम्मद राशिद, रिजवान हसनैन, शादाब खान, मोहम्मद हलीम पप्पू, एडवोकेट शावेज जाफरी, बख्तियार खान, जेपी यादव, मंसूर प्रधान, बब्बन प्रधान, एडवोकेट मंसूर इलाही, नूर बाबू, मो. जैगम, अपर्णा जायसवाल, हाजी असद अहमद, हर्षित पाठक, औरंगजेब खान, पंकज पांडे, वसी हैदर गुड्डू, दादा सूर्यकांत पांडे, और भारी संख्या में सपा पदाधिकारी।