प्रशिक्षण शिविर का एडल्ट रिसोर्स आयुक्त स्काउट डॉ हरेन्द्र सिंह ने किया निरीक्षण
बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती के परिसर में चल रहे बेसिक स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन कोर्स के चौथे दिन एडल्ट रिसोर्स आयुक्त स्काउट डॉ हरेन्द्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया और आवश्यक सुझाव दिया कहा कि सीमित संसाधनों में बेहतर ढंग से जीवन जीने की कला सिखाता है स्काउट गाइड का हर प्रशिक्षण, प्रतिभागियों में नव चेतना का विकास होता है। इससे पूर्व प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को स्काउट गाइड वर्दी, खेल और स्काउट, दल एवं दल का संचालन, कलर पार्टी, स्मार्टनेस एंड गुड ऑर्डर, हाईक आदि के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई, लीडर ऑफ द कोर्स स्काउट लीडर ट्रेनर डॉ कुलदीप सिंह, लीडर ऑफ द कोर्स गाइड इशरत सिद्दीकी, प्रशिक्षक के रूप में सहायक लीडर ट्रेनर किरन देवी, सहायक लीडर ट्रेनर अमर चंद वर्मा, सहायक लीडर ट्रेनर अजय वर्मा, सहायक लीडर ट्रेनर प्रताप शंकर पाण्डेय योगदान दे रहें हैं, क्वार्टर मास्टर आदर्श मिश्रा, विजय कश्यप, मंगलेश अग्रहरि, शैलेंद्र कुमार, आनन्द कुमार, विवेक कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक, अमित पटेल आदि की सहभागिता रही।