महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम। अयोध्या धाम नमामि सरयू सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में नया घाट स्थित संत तुलसीदास घाट पर नित्य वास सरयू महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास महाराज के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित राकेश ‘राजा महाराज’ ने सरयू मइया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पावन सरयू की आरती केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि साक्षात ईश्वरीय कृपा का मार्ग है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा, “नित्य सरयू आरती के दर्शन और पूजन से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। सरयू जल का स्पर्श और आरती की लौ अंतर्मन को शांति प्रदान करती है।”
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां
संरक्षक परम पूज्य महंत कमलनयन दास महाराज (मणिराम दास छावनी)। स्थान आरती स्थल, संत तुलसीदास घाट, नया घाट, अयोध्या धाम। आयोजक अयोध्या धाम नमामि सरयू सेवा ट्रस्ट। आरती के दौरान मंत्रोच्चार और शंखध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं और देश-दुनिया से आए पर्यटकों ने इस महाआरती में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ कमाया।