बस्ती आगामी श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना छावनी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के विरुद्ध सघन चेकिंग किया प्रभारी निरीक्षक छावनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आगामी श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दौरान मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की प्राप्त शिकायतों के आधार पर थाना अंतर्गत संभावित स्थानों पर औचक तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग की गयी । अभियान के दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दिया गया कि वे अपनी दुकानों पर अनावश्यक भीड़-भाड़ न लगने दें तथा किसी भी प्रकार के अवैध कार्यों (विशेषकर मादक पदार्थों की बिक्री) में संलिप्त न पाए जाएं। प्रभारी निरीक्षक छावनी द्वारा दुकानदारों को सख्त हिदायत दिया गया कि कोई भी दुकानदार या व्यक्ति अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।