देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत

देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत

 

रिपोर्टर शक्ति शरण उपाध्याय

बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के भदावल गांव के सामने सड़क पर अयोध्या से बस्ती लेन पर अज्ञात वाहन द्वारा एक मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गये। रात्रि गश्त दौरान उप निरीक्षक श्री सूर्य प्रकाश पांडेय द्वारा एक्शन मोबाइल से तत्काल CHC हर्रैया लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान अजय कुमार गुप्ता (उम्र लगभग 42 वर्ष) पुत्र श्री सत्यनारायण निवासी ग्राम भदावल खुर्द थाना हर्रैया जनपद बस्ती के रूप में हुई। परिवार के लोगों को इस मामले की सूचना पुलिस द्वारा दी गई। मृतक के पिता श्री सत्यनारायण पुत्र स्व. गया निवासी ग्राम भदावल खुर्द थाना हर्रैया जनपद बस्ती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अप.संख्या 32/2026 धारा 281 106(1) BNS का पंजीकरण अज्ञात के विरुद्ध किया गया है। मृतक के पंचायतनामा आदि की कार्यवाही की जा रही है।