विश्व हिंदू परिषद का धर्म रक्षा निधि एवं हिंदू विचार गोष्ठी कार्यक्रम तपसी धाम हर्रैया में संपन्न
रिपोर्टर शक्ति शरण उपाध्याय
बस्ती। हर्रैया जिले में विश्व हिंदू परिषद द्वारा धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम की अध्यक्षता कविता तिवारी एवं मुख्यअतिथि योगेंद्र सिंह ब्लॉक प्रमुख हर्रैया विशिष्ट अतिथि बाबा जय बक्स दास, प्रांत मंत्री नागेंद्र प्रताप प्रांत संगठन मंत्री दीपेश मुख्य वक्ता गजेंद्र राम दरबार का पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया मुख्य वक्ता गजेंद्र ने हिंदुओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा की विश्व हिंदू परिषद की स्थापना का मुख्य उद्देश्य जात पात उच्च नीच छुआ छूत का भेदभाव खत्म करना मुगलों द्वारा जिन मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनवाया गया वहां पुनः मंदिर स्थापित करवाना आप लोगों के सामने एक उदाहरण विश्व हिंदू परिषद का राम जन्म भूमि आंदोलन का परिणाम आज राम जन्म भूमि मंदिर के आप स्वयं साक्षी है। हिंदू आदिवासी गांव में निःशुल्क विद्यालय एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना विश्व हिंदू परिषद का मोबाइल चिकित्सा सेवा में हमेशा तत्पर रहता है विश्व हिंदू परिषद विश्व का एक ऐसा संगठन है जो वर्ष में एक दिन में 35000 यूनिट ब्लड डोनेट करता है और 50000 लोगों का ब्लड डोनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया गया किसी भी व्यक्ति को जरूरत पड़ने पर वह ब्लड डोनेट करेंगे जिले की कार्य समिति को उन्होंने कहा पूरे जिले में अशिक्षित गांव में 2 घंटे का कार्यशाला चलाएं एक घंटा शिक्षा और एक घंटा अपनी अगली पीढ़ी को कैसे संस्कारवान बनाएं देशभक्ति और धर्म के प्रति निष्ठावान बनने की शिक्षा दें पूरे जिले में महाभारत एवं सुबोध रामायण नैतिक शिक्षा परीक्षा करवाये।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों व संस्कारों और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ हरि मूर्ति सिंह मनोज विभाग मंत्रीविवेक सिंह जिला मंत्री प्रवीण सिंह जिला संयोजकअजय कनौजिया जिला सहसंयोजक दीपक पंडित एवं जिला सहसंयोजकअर्जुन शर्मा, नगर अध्यक्ष संतोष नगर मंत्री कुंदन आकर्ष शुक्ला, विनोद प्रधान शिवम सिंह, विकास शर्मा, पवन साहू, आदि ग्रामीण के लोग उपस्थित रहे।