क़ुदरहा,बस्ती। जवाहर लाल नेहरु किसान इंटर कॉलेज गौसपुर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्रबंधक डा.दीपेन्द्र सिंह ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निखरने का अवसर मिलता है। विद्यालय ऐसा मंदिर है जहां बच्चों की प्रतिभा का मंच मिलता है। यहीं से बच्चे आगे चलकर अपने नाम को रोशन करते है।
विद्यालय के छात्र रितिका उपाध्याय,तेजल,आरुषि,रोशनी, आकांक्षा,अनुष्का,अंशिका,लक्ष् मी,दीपक सिंह,शेलेष,नीरज, नितेश,अरविंद, प्रशांत ने सरस्वती वंदना,स्वागत गीत, बसंती गीत, नृत्य व नाटक,कौव्वाली प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ दिनेश चन्द्र वर्मा ने कार्यक्रम में आयेअतिथियों के आभार प्रकट करते हुए छात्रों के शानदार प्रस्तुति के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर दयाशंकर चौबे,बालेन्द्र सिंह,दिनेश कुमार मिश्र,राकेश शुक्ल,रमापति द्विवेदी, राज कुमार चौरसिया,यज्ञदेव पाण्डेय,श्यामदेव निगम,नरपत सिंह, उमेश यादव,संदीप,दिलीप,अंकित शर्मा,मीरा वर्मा, कंचन लता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।