नाविक अनिल निषाद को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

नाविक अनिल निषाद को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर – पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने नाविक अनिल निषाद को सेवार्थ भाव से किए गए कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और नगद इनाम देकर सम्मानित किया। अनिल निषाद ने अपने कर्तव्य से बढ़कर सेवार्थ भाव का परिचय देते हुए मानवता एवं सामाजिक दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

*विपरीत परिस्थितियों में भी तत्परता दिखाते हुए आमजन की सहायता की*

नाविक अनिल निषाद ने विपरीत परिस्थितियों में भी तत्परता दिखाते हुए आमजन की सहायता कर महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। नाविक के इस सराहनीय कार्य से न केवल संबंधित व्यक्ति/परिवार को राहत मिली, बल्कि समाज में सेवा, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा का सकारात्मक संदेश भी गया।