विद्युत विभाग के 1 किलोवाट की जगह पर 5 किलो वाट का आता है बिल
विद्युत विभाग के अजब गजब कारनामा से परेशान है: उपभोक्ता गिरजा शंकर
रिपोर्टर शक्ति शरण उपाध्याय
बस्ती। विद्युत बिल संशोधन के नाम पर अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गिरजा शंकर लिखित शिकायती पत्र देकर आरोप लगाए हैं कि 1 किलो वाट के बिल की जगह पर 5 किलो वाट का कनेक्शन का आता है बिल मेरी पत्नी श्रीमती पिंकी देवी के नाम से है जिसका कनेक्शन संख्या 4733125000 कि प्रार्थी का मीटर अभी तक विद्युत बिल कभी भी प्राप्त नहीं हुआ जिससे विद्युत बिल जमा नहीं किया गया घरेलू कनेक्शन किलोवाट के हिसाब से महीने का जो बनता था वह ऑनलाइन जमा किया जा रहा है विद्युत विभाग द्वारा 1 किलोवाट की जगह पर 5 किलो वाट के उपरांत वृद्धि हुआ मीटर की जांच करके यूनिट द्वारा जो मीटर रीडिंग हुआ है उस हिसाब से बिल बनाकर दिया जाए ताकि जमा किया जा सके जबकि विभाग में एक किलोवाट का दर्ज है उसी हिसाब से हर माह ऑनलाइन ऑटोमेटिक विभाग द्वारा काट लिया जाता है गिरजा शंकर ने बताया कि मीटर रीडिंग कि बिल निकलती ही नहीं है फर्जी तरीके से बिल बनाकर भेज देते हैं बिल रीडिंग निकलती है कुछ और बिल भेजते हैं कुछ और इसके लिए बिजली विभाग के अधिकारियों का चक्कर काट रहे हैं उपभोक्ता बिजली विभाग का अजब गजब कारनामे से परेशान हुए हो रहे हैं लोग जिम्मेदार अधिकारी नहीं उठा रहे हैं फोन। इस विषय में जब जिम्मेदार अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा।