पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस सेल कर्मियों को किया सम्मानित
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर – पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आज जनपद में अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी एवं विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों के सफल अनावरण में सराहनीय भूमिका निभाने वाले सर्विलांस सेल के कर्मचारी आरक्षी नितिश कुमार, आरक्षी अमरजीत मौर्य को उनके उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
*आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग से अपराध नियंत्रण में मिली सफलता*
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस सेल द्वारा तकनीकी दक्षता, तत्परता एवं टीम भावना के साथ किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग से अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा, लगन एवं ईमानदारी से कार्य करते रहने हेतु प्रेरित किया।