बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, के आदेश के क्रम में प्रभारी यातायात अवधेश तिवारी द्वारा यातायात पुलिस के साथ शास्त्री चौक से कंपनीबाग चौराहे तक अतिक्रमण हटवाया गया तथा दुकान मालिकों को एकत्रित कर दुबारा अतिक्रमण न हो इसके लिए हिदायत दिया गया इस दौरान टी.एस. आई,सूर्य नारायण शुक्ला, TSI हरिखेश यादव, HC कृष्णानंद पाण्डेय का0 चंद्रजीत यादव आदि मौजूद रहे।