

आज 14 नवम्बर 2025 को ब्लॉसम किड्स कैम्पस स्कूल में पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस धूम-धाम से मनाया गया ।इस अवसर पर बच्चों के बीच निबन्ध प्रतियोगिता और क्विज का आयोजन किया गया । छोटे बच्चों द्वारा कविता ,गायन और भाषण प्रस्तुत किया गया ।कार्यक्रम का संचालन स्कूल के प्रधानाचार्य मो सैफ द्वारा किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रबंधक सन्तोष श्रीवास्तव द्वारा श्रद्धेय पंडित जवाहर लाल नेहरू की छवि पर माल्यार्पण कर के किया गया ।इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद उपाध्याय,उप प्रबन्धक राजेश आर्या , कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश नारायण ने सभी बच्चों को बाल दिवस की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी ।