हर रविवार, हर परिवार’ अभियान जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह व आलोक सिंह रोहित ने खुद झाड़ू थामकर किया श्रमदान

 

कौशलपुरी कॉलोनी में नगर निगम के अभियान के तहत हटाए गए गंदगी के ढेर, नागरिकों से की ‘गंदगी पर वार’ की अपील

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। नगर निगम अयोध्या द्वारा संचालित “हर रविवार, हर परिवार करे गंदगी पर वार” अभियान के तहत रविवार को कौशलपुरी कॉलोनी (सरायरसी) में एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने खुद हाथों में झाड़ू थामकर और श्रमदान कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। नेताओं और अधिकारियों को खुद सफाई करते देख बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भी इस मुहिम से जुड़ गए।
स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी रोली सिंह अभियान के दौरान नागरिकों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा स्वच्छता किसी एक संस्था या सरकारी विभाग का दायित्व नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। जनसहभागिता के बिना किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता। जब तक हर परिवार इस अभियान से नहीं जुड़ेगा, तब तक स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ अयोध्या का निर्माण संभव नहीं है। स्वच्छ भारत के संकल्प को बनाना होगा जनआंदोलन आलोक सिंह
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत के संकल्प को जनआंदोलन का स्वरूप देना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा यह साप्ताहिक अभियान तभी पूरी तरह सफल होगा, जब हर परिवार इसे अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझेगा। स्वच्छ वातावरण न केवल हमें बीमारियों से बचाता है, बल्कि यह हमारी सामाजिक चेतना और नागरिक संस्कारों का भी परिचायक है। सभी नागरिक सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने मोहल्ले की सफाई के लिए जरूर निकालें। अभियान में इन प्रमुख लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति कौशलपुरी कॉलोनी में सफाई कार्य के साथ-साथ डोर-टू-डोर जन जागरूकता संदेश भी दिया गया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे:
प्रमुख जनप्रतिनिधि व नागरिक: पार्षद धर्मवीर, ब्रजनाथ सिंह, डॉ. बी.एन. राय, एस.के. तिवारी, श्यामेश कुमार सिंह, सूर्यभान सिंह।
महिला शक्ति की भागीदारी: पूनम सिंह, संध्या सिंह, राधिका सिंह, उषा राय, किरण तिवारी, नमीता वर्मा, कुमारी पूनम एवं सरोज सिंह।
नगर निगम प्रशासन: सहायक नगर आयुक्त सौरभ नाथ, अरुण प्रताप सिंह, रमेश कनौजिया तथा प्रदीप कुमार वर्मा। अभियान के समापन पर सभी स्थानीय निवासियों ने अपने घरों के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थलों को भी प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ रखने का सामूहिक संकल्प लिया।