बहराइच ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) मा. उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य का 18 सितम्बर 2025 को जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मा. उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य 18 सितम्बर 2025 को पूर्वान्ह 11ः05 बजे पुलिस लाईन हेलीपैड पहुंचेंगे तदोपरान्त पूर्वान्ह 11ः20 बजे चन्द्रिकापुरी कालोनी स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में कोर कमेटी/पार्टी पदाधिकारियों एवं मा. जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अपरान्ह 12ः30 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन बहराइच आ जायेंगे। मा. उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य अपरान्ह 01ः10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय समस्त विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के पश्चात प्रेस वार्ता करेंगे। इसके उपरान्त जनपद की विकासशील एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर मा. उप मुख्यमंत्री पुलिस लाईन हेलीपैड पहुंचकर अपरान्ह 03ः25 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट ने दी है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः