एक दिवसीय जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता नौतनवा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुआ आयोजित

नौतनवा (महराजगंज) एक दिवसीय जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता नौतनवा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के खेल ग्राउंड में आयोजित हुआ।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद नौतनवा के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही टीमों में मुन्दर प्रसाद इंटर कॉलेज बरगदवां एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नौतनवा के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुये। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और सभी का उत्साहवर्धन किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्या सुलेखा त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान सभासद धर्मात्मा जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, राकेश जायसवाल, विशाल जायसवाल, संजय मौर्य, राजाराम जायसवाल, विद्यालय के शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहे।