अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक जनपद अम्बेडकरनगर के आदेश के क्रम में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने व दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु दिनांक 01.04.2025 से जनपद में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आज दिनांक 03.08.2025 को 33 वाहनो का चालान किया गया। एवं दिनांक 01.08.2025 से अब तक 106 चालान एंव 01 वाहन से 2000 रुपया शमन शुल्क जमा किया गया है। उक्त आदेश के क्रम में ही नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध दिनांक 01.08.2025 को 23 चालकों को चेक किया गया जिनमें से 01 टेस्ट के अनुरुप पाया गया । जिसका चालान कर 10000 रुपया का जुर्माना आरोपित किया गया है।