जिले के शिक्षित युवक युवतियों के लिए रोज़गार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर
गोण्डा में 12 जून को आयोजित होगा वृहद रोज़गार मेला
बहराइच 06 जून। जिला समन्वयक, कौशल विकास मिशन ने बताया है कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवक/युवतियों हेतु 12 जून 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोण्डा में मण्डल स्तरीय एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक तथा शैक्षिक अर्हता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा एवं आईटीआई उत्तीर्ण है गोण्डा में 12 जून 2026 को आयोजित वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग कर इस अवसर का लाभ उठायें।
उक्त वृहद रोजगार मेला में संर्वधन मदरसन इण्टरनैशलन लि. नोयडा, मारूती सुजकी गुजरात, टाटा मोटर्स पन्तनगर उत्तराखण्ड, न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर इण्डिया प्रा.लि. नोयडा, एल.एन.टी. अहमदाबाद, किर्लाेस्कर ऑयल इंजन लि. लखनऊ, हीरो मोटो कार्प हरिद्वार, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा पंजाब, श्रीराम पिस्टन गाजियाबाद, अशोक लीलैंड पन्तनगर रूद्धपुर उत्तराखण्ड, केन.इण्डिया लि. राजस्थान, मैनपावर सुलेशन नोयड, एक्सल डीजल प्रा.लि. अयोध्या, के.आर.एन. हीट एक्सचेन्जर राजस्थान, एस.बी.आई. बेकिंग लखनऊ सहित 50 से अधिक कम्पनी द्वारा लगभग 2000 रिक्त सीट के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा एवं आई.टी.आई. उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार हेतु चयन किया जायेगा।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः