25 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांकः- 06.06.2026
अभियोग – मु0अ0स0 – 227/26 धारा 8/21 NDPS ACT
थाना- मोतीपुर, जनपद बहराइच
विवरण- श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव महोदय द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय मिहींपुरवा श्री प्रद्युमन सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम जुर्म जरायम को रोकने हेतु मुझ थानाध्यक्ष श्री आनन्द कुमार चौरसिया के कुशल नेतृत्व में गठित टीम मिली सफलता ।
विवरणः-
दिनांक 05.06.2026 को थाना क्षेत्र भारत नेपाल बार्डर पर चेकिंग के दौरान थाना मोतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम को 01 संदिग्ध व्यक्ति मनीराम थापा पुत्र तुले थापा माता का नाम दुर्गा थापा निवासी वार्ड नं0 02 गाँव पालिका बैजनाथ थाना नौबस्ता जिला बाँके राष्ट्र नेपाल उम्र 23 वर्ष दिखाई दिया जिससे पूछताछ व चेकिंग की गयी तो उसके पास से नाजायज 25 ग्राम स्मैक बरामद की गयी । बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 227/26 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।
अभियुक्त का नाम पताः-
1. मनीराम थापा पुत्र तुले थापा माता का नाम दुर्गा थापा निवासी वार्ड नं0 02 गाँव पालिका बैजनाथ थाना नौबस्ता जिला बाँके राष्ट्र नेपाल उम्र 23 वर्ष
गिरफ्तारी टीमः-
थानाध्यक्ष श्री आनन्द कुमार चौरसिया
उ0नि0 अनिल यादव
का0 जय प्रकाश
रि0आ0 रोहित सिंह
थाना मोतीपुर जनपद बहराइच