युवा कांग्रेस आउटरीच विभाग के जिलाध्यक्ष पद के लिए 5 से 15 अक्टूबर तक होंगे आवेदन
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। युवा कांग्रेस आउटरीच विभाग के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र पाण्डेय की अगुवाई में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुधीर यादव शंख ने आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। पद के लिए जिले के युवा 5 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। पद के इच्छुक युवाओं से निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन करने को कहा गया है।
प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें जिम्मेदारी देने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से संगठन से जुड़ने तथा कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव और युवाओं के बीच पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव दीपक पाण्डेय, सर्वेश शुक्ला, सूरज श्रीवास्तव समेत अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।