बस्ती (दैनिक अनुराग लक्ष्य ) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार गौतम को श्री गुरू रविदास विश्व महापीठ गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। महापीठ के अन्तराष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सदस्य दुष्यंत कुमार गौतम ने उन्हें यह दायित्व सौपा।
प्रभात कुमार गौतम ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है उसका पूरी निष्ठा से पालन किया जायेगा।