चुनाव की रंजिश को लेकर गांव में किशोर को मारी गोली

मौजूदा प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच चल रही थी रंजिश
बस्ती: दुबौलिया के  पेठिया लश्करी  ग्राम पंचायत के नियामतपुर गांव में मंगलवार की रात प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर घर के बाहर सो रहे सत्रह वर्षीय किशोर को गोली मार दिया। जिससे किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर डायल 112 व दुबौलिया पुलिस पहुंची वहीं स्वजन घायल को मेडिकल कॉलेज अयोध्या ले गये जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
दुबौलिया थाना क्षेत्र पेठिया लश्करी ग्राम पंचायत के नियामतपुर गांव निवासी संतोष यादव उर्फ जमालू यादव का सत्रह वर्षीय पुत्र अशोक यादव के घर बाहर के बाहर चारपाई पर सोया था। रात करीब ग्यारह बजे अचानक से गोली की आवाज सुन कर सवजन बाहर आये तो देखा की अशोक के सर में गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया है। अंधेरे का फायदा उठा कर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर डायल 112 और दुबौलिया थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे, अशोक यादव के परिजनो‌ का आरोप है मौजूदा ग्राम प्रधान राम उजागिर यादव द्वारा करते गये कार्यों की शिकायत लोकायुक्त के यहां किया गया था। जिसकी जांच चल रही है। उसी रंजिश को लेकर प्रधान प्रतिनिधि संतोंष यादव उर्फ बब्बन यादव, ग्राम प्रधान राम उजागिर यादव सहित कुछ अन्य लोग बीती रात ग्यारह बजे शिक़ायत कर्ता संतोष यादव उर्फ जमालू को जान कर बाहर चारपाई पर सो रहे किशोर अशोक यादव के सर में गोली मारी दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही रात में क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने घटना स्थल का दौरा किया। वही गांव में घटना को लेकर तनाव है। मौके पीड़ित के घर दो पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। वही दुबौलिया पुलिस ने आधा दर्जन लोगों से घटना को लेकर पूछताछ में जुटी है।