प्रसूताओं को वन दरोगा ने सौपा पौध व प्रमाण पत्र

– 7 जुलाई तक चलेगा अभियान प्रसुताओं को वन विभाग सौपेगा पौध व प्रमाण पत्र
कुदरहा, बस्ती।  प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पर  एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बुधवार को वन दरोगा ने प्रसूताओं को
पौध दे कर प्रमाण पत्र सौपा।
       वन दरोग राम मूरत यादव, राजा चौहान व नंदलाल ने प्रसूता कांती देवी, नीलम, व राजकुमारी को पौध व प्रमाण पत्र दिए। वन दरोगा राम मूरत यादव ने बताया कि यह अभियान सात जुलाई तक चलेगा। सभी केंद्रो पर पत्र दे कर अवगत करा दिया गया है। जितनी महिलाओं का प्रसव होगा उन सभी को पौध व प्रमाण दिया जाएगा।
     कार्यक्रम सीएचसी प्रभारी डा फैज वारिस, जेपी वर्मा, दीनानाथ वर्मा, कुसुम सिंह, प्रियंका द्विवेदी,चांदनी वर्मा मौजूद रही।