संतकबीरनगर – केजीएन क्रिकेट क्लब थुरंनडा का हुआ भव्य शुभारंभ। संतकबीर नगर जिले के सेमरिहवा वहां ब्लॉक के अंतर्गत आने वाला थुरंनडा ग्राम सभा में क्रिकेट क्लब का हुआ भव्य शुभारंभ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक जय चौबे ने किया उन्होंने कहा कि क्रिकेट खेल हमारे जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक पहलू है जिसे हमारे समाज में स्वास्थ्य के प्रति एक नया महिम शुरू होता है उन्होंने कहा कि खेलकूद हमारे शरीर के लिए बड़ा ही उपयोगी व्यायाम है साथ-साथ उन्होंने बताया कि खेल ऐसा माध्यम है जिससे लोगों के आपसी संस्कृत सभ्यताएं एक दूसरे में घूल मिलकर एक नया आयाम लिखती है इस अवसर पर कई गांव के लोगों ने अपना भूमिका अदा किय । इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमजान अली ने कहा कि खेलकूद ही जीवन को बेहतर दिशा प्रदान करता है और हमारी इससे हमारी मानसिक और शारीरिक संतुलन बनी रहती हैं ।इस अवसर पर साहिल, विकास, जावेद खान ,विशाल, अकरम, विद्यासागर ,डॉक्टर घुरहू ,नफीस खान डॉक्टर सजीवनबरगदिया ग्राम सभा के प्रधान गुड्डू चौधरी इनायतपुर ग्राम सभा के प्रधान ब्रह्मदेव सवेरा मैरिज हॉल के संस्थापक राम सिंह चौधरी आदि सैकड़ो लोग क्रिकेट क्लब में सहयोगात्मक भूमिका अदा किए।