

अनुराग लक्ष्य, 2 जून
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
कहते हैं कि इंसान का जुनून अगर सच्चा है तो उस इन्सान को उसकी मंज़िल पर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।
जी हाँ, हम बात कर रहे हैं मशहूर ओ मारूफ शाइरा चेतना कपूर के एल्बम बयाज़ की, जिसको भजन और ग़ज़ल गायक अनूप जलोटा और उभरती गायिका सुहा सरकार ने अपनी खूबसूरत आवाज़ से एल्बम बयाज़ को एक नई ऊंचाई प्रदान की।
इस म्यूजिक एल्बम को अपने कर्डप्रिय धुनों से संवारा है म्यूजिक डायरेक्टर बॉबे टूटुल ने।जिसकी प्रशंसा हर कोई खास ओ आम कर रहा है।
आपको बताते चलें कि शाइरा चेतना कपूर अपने म्यारी कलाम खूबसूरत गीतों से हिंदी साहित्य और उर्दू अदब की महफिलों में अपना खास मुकाम हासिल कर चुकी हैं। जिसका परिणाम है उनकी डायरी से निकली वोह चुनिंदा ग़ज़लें जो अब मंज़र ए आम हो चुकी हैं। बयाज़ उसी की तर्जुमनी करता नज़र आ रहा है।