Basti
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्तीजिले के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के नरहरिया में गैरइरादतन हत्या के मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ महेश सिंह ने बताया कि नरहरिया निवासी जगरतन प्रजापति के तीन लोगों ने बीते पांच अप्रैल को मारपीट की थी।गंभीर चोट लगने के कारण बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर इलाज चल रहा था। 15 अप्रैल को इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में मृत्यु हाे गई। आरापितों पर पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज था बाद में धारा में बढोत्तरी कर गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई। वंछित चल रहे रितेश सोनकर पुत्र दीपक उर्फ देवे सोनकर, अविनाश उर्फ कल्लू पुत्र बसन्त कुमार व जवाहिर गुप्ता पुत्र संजय उर्फ संजू गुप्ता निवासी नरहरिया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया तथा विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वह स्वयं , उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी रामसुरेश यादव, आरक्षी विशाल मिश्रा, सचिन कुमार शामिल रहे।