देह व्यापार के धंधे में बिहार, गोरखपुर, कुशीनगर की महिलाएं शामिल

बस्ती: उत्तर प्रदेश की बस्ती जिले के कोतवाली के मड़वानगर में एक मकान पर पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मकान मालकिन ने अपने घर को दो साल से देह व्यापार का अड्डा बना रखा था। पुलिस ने जब मकान की तलाशी ली तो इस महिला समेत समेत आठ लड़कियां बिहार, कुशीनगर व गोरखपुर की मिलीं। लड़कियां को कमरों में अलग-अलग लड़कों के साथ पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। महिला का पति व सेक्स रैकेट का संचालक शिवमूरत चौधरी व उसका पार्टनर अंबुज पटेल व दो स्टाफ भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इन्हें पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से एक महिला रेनू चौधरी समेत छह लोगों को जेल भेज दिया गया। पकड़े गए लोगों के मोबाइल सीडीआर से इनके बैकवर्ड व फारवर्ड कनेक्शन की जांच-पड़ताल में चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। इसमें पुलिस कर्मियों व इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय रहने वाले दो पत्रकारों के भी नाम सामने आए है। भरोसे मंद सूत्रों के अनुसार एक पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र तो दूसरा सोनहा थानाक्षेत्र का निवासी बताया जाता है।
पुलिस व इंटरनेट मीडिया के कथित पत्रकारों के सहयोग मड़वानगर में पिछले दो साल से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पड़ोसी राज्य बिहार, कुशीनगर, गोरखपुर व अन्य स्थानों से युवतियों को यहां पर बुलाया जाता था। लंबे समय से पुलिस को यहां अनैतिक कार्य चल रहा था मगर आस-पड़ोस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। बीते दिनों इस सेक्स रैकेट का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी को टास्क सौंपा। इसके बाद एसओजी प्रभारी चन्द्रकांत पांडेय को सादे कपड़ों में देह व्यापार की टोह लेकर उसके अड्डों का पता लगाने को कहा गया। मुखबिरों को भी इस काम में पुलिस ने लगा रखा था। चन्द्रकांत की टीम पिछले एक सप्ताह से मड़वानगर इलाके की दिनरात सर्विलांस (निगरानी) में जुटी रही। बुधवार को देह व्यापार के नेटवर्क का टीम को सफलता हाथ लगी

आपको बताते चलें कि प्रतिमाह चार से पांच लाख की कर रहे थे काली कमाई हो रही थी।
कोतवाली थानाक्षेत्र मडवानगर में काफी दिनों से चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक संचालिका सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कमरे से काफी आपत्तिजनक चीजें एक बोरी कंडोम, कास्मेटिक समान व 40 हजार 280 रुपये नकद, 22 मोबाइल, डीबीआर, तीन क्यूआर कोड, 13 नीली व 16 पीली पर्चियां (टोकन पर्ची) भी बरामद किया है