बस्ती: छावनी थानाक्षेत्र के विक्रमजोत पुलिस चौकी से सटे दो गुमटियों को चोराें ने निशाना बनाया है। कस्बे में मंगलवार की देर रात फल व पान मसाला की गिमटी का ताला तोड़कर चोरों ने उसमें रखें नकदी व पान मसाला साफ कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना देकर कार्यवाई की मांग की है। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के मल्हनी गांव निवासी पप्पू की पान की गिमटी और थानाक्षेत्र के शंकरपुर निवासी राजेश मोर्य की टंकी में फल की दुकान हैं। चोरों ने दोनो दुकानों से नकदी व सामान चुरा लिया। घटना के संबंध में सीओ हर्रैया संजय सिंह ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।