बेनी प्रसाद वर्मा “बाबू जी” की 85वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता श्रद्धेय बेनी प्रसाद वर्मा “बाबू जी” की 85वीं जयंती आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में सादगीपूर्ण माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री  राजेन्द्र चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव की ओर से बाबूजी बेनी प्रसाद वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।सामाजिक न्याय और समानता के लिए उनका संघर्ष हमेशा याद रहेगा, और उनकी जयंती पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनकी नीतियों और योगदान को याद किया।इस मौके पर पूर्व सांसद  अरविन्द कुमार सिंह, विधायक गौरव रावत, चौधरी अदनान, रामवृक्ष यादव, प्रदीप चौधरी, एसके राय, अतहर हुसैन, अतुल यादव, श्री अनुराग मिश्र, अमर जीत यादव ‘पप्पू’, डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह सहित अन्य समाजवादी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

———————————–