पौली चौकी प्रभारी अशोक कुमार दुबे के स्थानंतरण में लोगों के आंखों से छलका आंसू 

* इनके कार्य को हमेशा याद रखेंगें चौकी क्षेत्र की जनता
पौली। धनघटा थाना क्षेत्र के पौली चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी अशोक कुमार दुबे का स्थानान्तरण कानून ब्यवस्था को देखते हुए औधोगिक चौकी खलीलाबाद हो गया। जिनका मंगलवार को पौली चौकी पर बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने इनके कार्यकाल की सराहना करते हुए  उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया माला फूल और गुलदस्ता ,चादर  उपहार स्वरूप भेट कर मुह मीठा कराया।
पौली मे दो महीना 11 दिन  का कार्य काल पूरा करते हुए  पौली चौकी पर अपनी कार्यकुशलता से चौकी क्षेत्र में शान्ति पूर्ण ढंग से  नेतृत्व का जो परिचय दिया। वह सराहनीय रहा।जिसकी चर्चा पुरे क्षेत्र में होती रही ।
बिदाई के समय लोगों ने सराहना करते हुए सबकी आंखें नम हो गयी।
इस मौके पर नवागत चौकी प्रभारी शचिद्रानाथ राय ,उपनिरीक्षक जयप्रकाश कुशवाहा,बदरे आलम, मेराज अहमद, सुनील सिंह, अर्जुन नायक,सहित तमाम लोग रहे।