
जनपद में 100 दिवसीय टीबी अभियान दिनांक 7 दिसंबर 2024 से 24 मार्च 2025 तक चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य लापता क्षय रोगी को खोजना, मृत्यु दर को कम करना एवं टीबी के नए रोगी न होने के लिए टी बी रोगी के हाउस होल्ड कॉन्टैक्ट को टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट देना। जिलाधिकारी के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्साधिकारी बस्ती के मार्गदर्शन में जनपद में अभियान का सफलता पूर्वक संचालन हो रहा है।
सेंट्रल टीबी डिवीजन के डॉक्टर ज्योति एवं डॉक्टर समृद्धि ने दिनांक 9 जनवरी 2025 को विकास खंड हर्रैया के अमारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं कप्तानगंज विकास खंड के गंगापुर ग्राम पंचायत में आयोजित निक्षय शिविर एवं MMU का पर्यवेक्षण किया। टीम द्वारा CHO, ANM एवं आशा के द्वारा किए जा रहे स्क्रीनिंग, X ray एवं NAAT जांच हेतु रेफरल का जायजा लिया गया। तत्पश्चात NAAT एवं माइक्रोस्कोपी जांच हेतु लैब में आए सैंपल के जांच आदि के बारे में जानकारी ली गई। तदोपरांत जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों का हैंड हेल्ड X Ray मशीन द्वारा किए जा रहे X Ray प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा मेडिकल कॉलेज में NAAT लैब का पर्यवेक्षण किया गया।
जिलाधिकारी बस्ती को डीब्रीफिंग के दौरान अभियान में किए जा रहे कार्यों तथा जिलाधिकारी बस्ती, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी/ जिला क्षय रोग अधिकारी बस्ती के नेतृत्व की सेंट्रल टीबी डिवीजन की टीम द्वारा सराहना की गई एवं इस अभियान में लगे समस्त अधिकारी कर्मचारी के कार्यों की भी सराहना की गई जनपद के द्वारा वलनरेबल जनसंख्या के मोबाइलाइजेशन में किए गए प्रयासों, NAAT लैब में दो शिफ्ट में जांच, की सराहना की गई।
टीम के साथ जिला क्षय रोग अधिकारी बस्ती डॉक्टर ए के गुप्ता, विश्व स्वास्थ्य संगठन सलाहकार डॉक्टर सैयद मोइन अख्तर, जिला कार्यक्रम समन्वयक अखिलेश चतुर्वेदी एवं संदीप श्रीवास्तव DPTC ने भी भ्रमण किया