बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के एनएच पर पुरैना के पास अयोध्या की तरफ से गोरखपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मारते हुए सडक के नीचे खेत मे उतर गई, जिससे मोटरसाइकिल व कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची फुटहिया चौकी पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचवाया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मोटर साईकिल सवार कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के घिघौना निवासी राजन (25) पुत्र शंकर सिंह गांव- गांव घूमकर प्लास्टिक के बर्तन आदि बेचने का काम करता है। बुद्धवार को पुरैना के पास गोरखपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से उसकी मोटरसाइकिल में ठोकर मार दिया, ठोकर लगने से वह घायल हो गया, मोटर साइकिल पर लदा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। ठोकर मारने के बाद कार सड़क के नीचे एक खेत में चली गई। कार सवार गोण्डा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के शाहनगर निवासी अरविन्द यादव (30) पुत्र आसाराम यादव, सोनहा थाना क्षेत्र के अजगवा जंगल निवासी माही यादव (20) पुत्री मधुप कुमार यादव भी घायल हो गए।