बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के तुरकहिया निवासी अजय सोनकर ने चार युवकों पर अपने पुत्र को मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका पुत्र विजय कुमार सोनकर मालवीय रोड स्थित बस्ती किराना स्टोर पर होम डिलेवरी का काम करता है। 6 जनवरी की शाम को इलेक्ट्रिक स्कूटी से सामान लेकर डिलेवरी के लिए जाते समय मालवीय रोड कबाड़ी दुकान के पास शराब के नशे में धुत चार अज्ञात लड़को ने उसकी स्कूटी रूकवाकर उसे मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर चार अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।