बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लहिलवारा निवासी मुनका देवी पत्नी प्रदीप कुमार ने गांव निवासी 9 लोगों के खिलाफ गाली देने, फावड़े से काटकर पूरे परिवार को जमीन में दफन कर देने और खेत पर कब्जा कर लेने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके पति रोजी रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते है। उनके नाम से बढ़या में सह खातेदार की जमीन है। ढोढई गांव निवासी अनिल, प्रदीप, राकेश, सत्य नरायन, राजेन्द्र, शांति देवी, करमाइता, राधा देवी, सीमा देवी जबरदस्ती उसकी पुस्तैनी कृषि भूमि गाटा स0 107 में जबरदस्ती अवैध तरीके से मिट्टी से रास्ते का निर्माण कर रहे थे, जिसका उसने विरोध किया तो गाली देते हुए कहा कि भाग जाओ नहीं तो इसी रास्ते में फावडे से काटकर तुम्हे और तुम्हारे परिवार को गाड देगें और तुम्हारा खेत कब्जा कर लेगे। मामले में तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।