कुर्सी पर बैठने की बात को लेकर मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती ।नगर थाना क्षेत्र के हथिया उत्तमपुर निवासी तारा देवी पत्नी मनीष कुमार ने गांव निवासी एक व्यक्ति पर कुर्सी पर बैठने की बात को लेकर खुशी, शालिनी को गाली देते हुए मारकर भगा देने, दोबारा मारने पीटने, बीच बचाव करने आई रिम्पी को मारने पीटने, जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी मुकेश के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।