बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेई गांव में रात के समय भटककर गांव में पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने चोर समझ कर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया ।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात नकटीदेई गांव में एक युवक घरों के ईद गिर्द घूमता दिया। क्षेत्र में पिछले दिनों हुई चोरी की घटनाओं के चलते गांव के लोगों ने चोर समझ उसे पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। पूछताछ का वीडियो ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसके पास मिले निर्वाचन कार्ड से उसकी पहचान विनोट मुर्मू निवासी बालगोन जिला कोकराझार असम के रूप् में हुआ। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि वह नशेड़ी है। भटककर गांव में चला गया था, जिसे ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ लिया। उससे पूछताछ और परिजनों से सम्पर्क कर उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।