साइबर क्राइम अधिकारी बता डरा धमकाकर ले लिया 22 हजार रूपये
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के दयालपुर निवासी अनिल कुमार पाण्डेय ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार मोबाइल नम्बर के धारक राहुल शर्मा पता अज्ञात पर आरोप लगाया है कि 18 अप्रैल को उन्हे फोन कर उसके द्वारा कहा गया कि मै संजय सिंह साइबर अपराध अधिकारी बोल रहा हूं। इसके बाद उसके पास सेक्स रिलेटिव वीडियो भेजकर डरा धमका कर उससे पैंसठ हजार नौ सौ सत्तानवे रुपये मांगा गया। डरवश उसने 22 हजार रुपया सुमित कुमार नाम के स्कैनर पर भेज दिया।रूपया भेजने के बाद आरोपी ने 43 हजार 998 रूपया और भेजने के लिए फोन किया। न देने पर गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में न्यायालय के आदेश पर नगर थाना पर मोबाइल नम्बर के धारक आरोपी के खिलाफ अज्ञात पता के आधार पर आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।