बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही पांच लोगों पर घर के सामने पेशाब करने के विवाद को लेकर गाली देते हुए मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने, उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने, घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर गांव निवासी आरोपी मोहम्मद नाजिम, जावेद अख्तर सहित पांच के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।