दहेज का ताना देकर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारने पीटने में ससुराल वालों पर मुकदमा

 

बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के चैनपुर राय निवासी ससुराल वालों पर एक विवाहिता ने दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करने, मारने पीटने, गाली और जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरू गांव अपने मायके में रह रही विजय लक्ष्मी का आरोप है कि चैनपुर राय निवासीें उसका पति दिलीप, सास इन्द्रा देवी, ससुर मुंशीराम, देवर शैलेष उसे शादी में कम दहेज मिलने का ताना देकर प्रताड़ित करते, मारते पीटते, जानमाल की धमकी देते है। दो दिसम्बर को आरोपी ससुराल वालों ने दहेज काताना देते हुए उसे मारा पीटा, जानमाल की धमकी दी और उसका मोबाइल तोड़ दिया। ससुराल में जीवन असुरक्षित होने के कारण वह अपने मायके में रह रही है। तहरीर के आधार पर आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ बीएनएस और डीपी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पैकोलिया पुलिस विवेचना कर रही है।